Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Kashi Digital Locker: काशी के घाटों पर सामान चोरी का डर खत्म, सरकार लगाएगी डिजिटल लॉकर; निश्चिंत होकर लगाएं गंगा में डुबकी

260

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और गंगा में डूबने लगाने वाली सबसे बड़ी चिंता सामान की सुरक्षा होती है. श्रद्धालु इस बात से काफी परेशान होते हैं कि वह अपने कपड़े और महंगा सामान कहां रखें. इसी को परेशान को देखते ही योगी सरकार ने बड़ा फैसला है. अब काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और गंगा में आस्था की डूबकी लगाने वालों को सामान रखने के लिए बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है.

कपड़े हो या फिर महंगा सामान इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगाने जा रही है. डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा. डिजिटल लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा रहेगी. इससे श्रद्धालु बिना किसी चिंता और परेशान दर्शन और स्नान आराम कर सकेंगे.

डिजिटल लगेज लॉकर

डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा होने से कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र होकर घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की व्यवस्था प्रस्तावित है.

जानें कहां-कहां लगेंगे लॉकर

इसके तहत दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया , टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे. उन्होंने जानकारी दी कि 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी, जिसमें छोटे, मीडियम ,बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज तरह के डिजिटल लॉकर उपलब्ध होंगे. इसमें मोबाइल, छोटे बैग, बड़े और सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस रखे जा सकेंगे. इन डिजिटल लॉकर से सामान के चोरी या फिर खोने की परेशानी खत्म हो जाएगी. सरकार के इस फैसले से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!