Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Bhilai Road Accident: भिलाई के नेहरू नगर चौक पर बेकाबू होकर पलटी जीप, हादसे में 1 की मौत और 2 गंभीर घायल

89

भिलाई: रफ्तार का कहर एक बार फिर शहर में देखने को मिला. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार थार जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी चला रहे शख्स ने गाड़ी के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया. हादसा भिलाई के नेशनल हाइवे नेहरू नगर के करीब हुआ. हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि इस हादस में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में 1 की मौत 2 घायल

सड़क हादसे में घायल करण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे तत्काल भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है. घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है. हालांकि, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. इसके साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है. जिला प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को मौके से हटा लिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!