Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर दे... Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामन... NSA Ajit Doval Riyadh Visit: अजीत डोभाल ने रियाद में सऊदी विदेश मंत्री और क्राउन प्रिंस के करीबियों ... Bank Holiday Today: अक्षय तृतीया के बाद आज भी बंद रहेंगे बैंक? जानें 20 अप्रैल को किन राज्यों में रह... Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस... PBKS vs LSG: श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीड... Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के शुभ योग में शुरू हुई चारधाम यात्रा; जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के ... Chatra News: चतरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत; चंद मिनट में उजड़ ... Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में ... Postmaster Suicide: सट्टे के कर्ज में डूबे पोस्टमास्टर ने दोस्त के घर दी जान, लेनदारों के दबाव में ख...

Bhiwani Crime News: भिवानी में उधार के पैसे मांगने पर मछली फार्म संचालक की पिटाई, सोने की चेन और अंगूठी छीनी

1

भिवानी: उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला भिवानी से सामने आया है. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपी डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोपी ने उधार दिए पैसे वापास लौटाने की बजाय मछली पालन फार्म पर पहुंचकर पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने सोने की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

सिवानी थाने में मामला दर्जः भिवानी के गांव गोकुलपुरा निवासी सुरेश कुमार ने सिवानी पुलिस थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2021 से गांव बखतावरपुरा में लीज पर जमील लेकर मछली पालन का कार्य कर रहा है. गांव का एक व्यक्ति उसके पास आता-जाता रहता था. 3 नवंबर 2025 को 20 हजार रुपए उधार लेकर गया और 2 दिन में पैसे लौटाने की बात कही थी. यह पेमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद करीब 15 दिन का समय निकल गया, लेकिन पैसे वापस नहीं दिए.

मामला 8 अप्रैल की सुबह का है: बार-बार पैसे मांगने पर बहानेबाजी करने लगा. 8 अप्रैल को सुबह उक्त युवक के पिता को फोन करके रुपए मांगे तो आरोपी युवक के पिता ने बेटे से बोल देने की बात कही. इसके बाद आरोपी का फोन आया और कहा कि मछली पालन फार्म से बाहर आजा और पैसे ले जा. आरोपी के हाथ में एक लाठी थी. उसने आते ही सुरेश को गालियां देने लगा और मारपीट शुरू कर दी.

आरोपियों ने सुरेश को जान से मारने की दी धमकी: इसके बाद आरोपी की मां वहां आ गई, दोनों ने उसके साथ मारपीट की. उन्होंने सुरेश के गले से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली. शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग आए और बीच-बचाव कराया. वहीं, आरोपियों ने सुरेश को जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!