Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी...

रांची में महिला की खौफनाक हत्या का पर्दाफाश! जमीन के टुकड़े के लिए ली थी जान, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

18

रांची: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में मोचोकनी देवी मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस हत्याकांड को जमीन विवाद की वजह से अंजाम दिया गया था. पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

17 अप्रैल को हुई थी हत्या

17 अप्रैल को रांची के तमाड़ में एक महिला का शव मिला था. महिला की निर्ममता के साथ धारदार हथियार से हत्या की गई थी. बाद में शव की पहचान तमाड़ के उदय टोला की रहने वाली महिला मोचोकनी देवी के रूप में हुई थी. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 17 मार्च को तमाड़ थाना अंतर्गत ग्राम बेलबेड़ा उदय टोला में एक महिला की हत्या कर दी गई थी.

महिला का पड़ोसी से चल रहा था जमीन विवाद

तमाड़ थाना पुलिस ने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक जांच को लेकर घटनास्थल ग्राम बेलबेड़ा उदय टोला पहुंची थी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि जमीन को लेकर ही पड़ोस के कुछ लोगों से महिला का विवाद था और हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते थे.

दाउली से काटा था महिला का गला

जांच में यह बात सामने आई है कि लड़ाई के कारण ही गुस्से में आकर अभियुक्त सुण्डी मुंडा उर्फ काटे द्वारा महिला मोचोकनी देवी की लोहे के दाउली से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. कांड अनुसंधान करने के दौरान उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की दाउली को विधिवत बरामद कर लिया गया है.

महिला के पति ने दर्ज करवाया था मामला

ग्रामीण एसपी ने बताया कि महिला के परिवार से हत्या के आरोपी का बहुत पुराना विवाद था. इस वजह से दोनों पक्षों में अक्सर मारपीट हुआ करती थी. आखिरकार इसी वजह से महिला की हत्या कर दी गई. महिला के पति बुड़का मुंडा के लिखित आवेदन के आधार पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ तमाड़ थाना कांड सं0 22/2026, 17.4.2026, धारा 103(1) BNS दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

  • सुण्डी मुंडा उर्फ काटे, उम्र 45 वर्ष, ग्राम बेलबेड़ा, तमाड़ थाना, रांची.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!