Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

JPSC Prelims 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JPSC प्रारंभिक परीक्षा, रांची के 96 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

10

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ राजधानी रांची के 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. दो पालियों में आयोजित यह परीक्षा शाम 5 बजे समाप्त हो गई. प्रशासन की सख्ती और सुव्यवस्थित तैयारियों के कारण पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन का माहौल देखने को मिला.

परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई. सुबह 8:00 बजे से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था. प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई. बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया.

प्रशासन रहा पूरी तरह से सतर्क

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. सभी परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे को निषेध क्षेत्र घोषित किया गया था, जहां मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा. नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी. केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.

आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी. वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की गई. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए.

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम

महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए थे. पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तो अधिकांश ने पेपर को संतुलित बताया. उनका कहना था कि प्रश्न सिलेबस के अनुरूप थे. कुछ सवाल थोड़े पेचीदा जरूर थे, लेकिन उन्हें भी हल किया जा सका. अब सभी को परिणाम का इंतजार है.

रेलवे ने भी की परीक्षार्थियों के लिए विशेष पहल

इधर, परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भी विशेष पहल की. रांची से पटना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया. इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को घर लौटने में राहत मिली.

कड़े सुरक्षा इंतजाम, प्रशासनिक मुस्तैदी और बेहतर समन्वय के चलते JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 रांची सहित पूरे राज्य में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. अब अभ्यर्थियों की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!