Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Congress: "राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी", अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष ... Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस... Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव व... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की ह... MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़... Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रो... Collector's Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया ... MP High Court: "दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?" मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग स... Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस र... Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला 'सोना' से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्...

CG Crime News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत 4 करोड़ 56 लाख का गांजा बरामद

2

महासमुंद: पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 56 लाख का गांजा बरामद किया. जब्त किए गए गांजे का वजन 9 क्विंटल से ज्यादा का बताया जा रहा है. दरअसल, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जिले में की जा रही है. चल रही कार्रवाई के दौरान टीम को मुखबिर से खबर मिली की एक ट्रक जिसका नंबर 2059 है, उसपर गांजे की बड़ी खेप का परिवहन किया जा रहा है. मुखबिर ने ये भी बताया कि गांजे की ये खेप ओडिशा से चलकर पलसापाली बैरियर की ओर आ रही है.

4 करोड़ 56 लाख का गांजा पकड़ा गया

खबर की पुष्टि करने के बाद बसना पुलिस ने तत्काल बैरियर पर नाकाबंदी लगानी शुरू कर दी. मुखबिर ने जिस वाहन के बारे में बताया था, वो वाहन जैसे ही पलसापाली बैरियर पर पहुंचा, पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया. गाड़ी के रुकते ही ड्राइवर और क्लीकर दोनों को टीम ने अपने कब्जे में लिया. टीम ने गाड़ी में लोड सामान के बारे में पूछा और उसके कागजात मांगे. ड्राइवर और क्लीनर इसपर गोल मोल जवाब देने लगे. जिसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी में चढ़कर सामान की चेकिंग शुरू की.

फलों की आड़ में गांजे का व्यापार

शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि गाड़ी में सिर्फ केला लोड है, पुलिस को मुखबिर से गलत जानकारी मिली है. लेकिन जैसे ही पुलिस ने केले के पीछे रखे सामानों को चेक किया तो उनकी आंखें फटी रह गई. केले के पीछे गांजे को छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने एक एक कर 29 गांजे से भरे बोरियों को नीचे उतारा. पकड़े गए गांजे का जब वजन किया गया तो वो 9 क्विंटल से ज्यादा निकला. पकड़े गए गांजे की कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार बताई जा रही है.

पुलिस को चकमा देने के लिए लगाया था नकली नंबर प्लेट

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर और गाड़ी के क्लीनर ने पुलिस से बचने के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे. उनको कोशिश थी कि वो पुलिस को चकमा देकर निकल जाएंगे. लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने उनको धरदबोचा.

नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पिछले तीन महीने में 72 प्रकरणों में कुल 5629.602 किलो (56 क्विंटल 29 किलो) गांजा जब्त किया गया, 187 गिरफ्तार किए गए जिसमे छत्तीसगढ़ के 52 और 135 अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!