Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar Police Alert: अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी... कलेजा चीर देने वाली वारदात: पिता का इलाज कराने जर्मनी से करनाल आया इकलौता बेटा, भयानक हादसे में हुई ... Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने ... Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान ... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें ... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ...

Women Reservation: बिना जनगणना महिला आरक्षण लागू करना सामाजिक न्याय के खिलाफ, भूपेश बघेल का बड़ा बयान

3

दुर्ग: संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो सका. बिल के सदन में गिर जाने के बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी लगातार इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रही है. कांग्रेस इस बिल को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल खड़े कर रही है. दुर्ग में इस बिल को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर बीजेपी की नीयत साफ नहीं, बिना जनगणना कानून लागू करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है.

महिला आरक्षण बिल को लागू करने में देरी की गई

भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण कानून को लेकर कहा कि जब यह बिल साल 2023 में संसद से पारित हो गया था तो इसे देश में लागू करने में बीजेपी ने देरी क्यों की. उन्होंने कहा कि बिना जातिगण जनगणना और परिसीमन के महिला आरक्षण बिल को लागू करना एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय होगा. इसके साथ ही उन्होंने डीजल-पेट्रोल की संभावित बढ़ती कीमतों, अफीम की खेती के मामलों पर साय सरकार को घेरा.

भूपेश बघेल ने वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आम जनता को सिर्फ मुआवजा नहीं बल्कि न्याय मिलना जरूरी है. वहीं बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर कांग्रेस चुनाव चुनाव लड़ रही है.

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के समापन में पहुंचे थे भूपेश

भूपेश बघेल 26वीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के भव्य समापन के मौके पर भिलाई में पहुंचे थे. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और पावर जिम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के अंतर्गत बालक-बालिका, महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन किया।. समापन समारोह में भूपेश बघेल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!