Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

MP Heli Service: भोपाल से ओरछा और चंदेरी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें रूट, बुकिंग और कितना है किराया

16

भोपाल: मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटक भोपाल से ओरछा की यात्रा हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल से ओरछा-चंदेरी के बीच हेली पर्यटन सेवा की शुरूआत की है. मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर और हरी झंडी दिखाकर हेली पर्यटन सेवा के एक और चरण की शुरूआत की. भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका वास्तविक किराया 14500 रुपए है, लेकिन बाकी किराया पर्यटन कारपोरेशन द्वारा दिया जा रहा है. हमारी कोशिश है कि प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच को आसान बनाया जाए.

हेली सेवा से भोपाल-ओरछा और चंदेरी को जोड़ा

कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “उत्तराखंड में तो गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ में हेली सर्विसेस संचालित होती है, लेकिन मध्य प्रदेश में तीसरे सर्किट में यह सुविधा शुरू की गई है. इसके पहले ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और इंदौर को जोड़ते हुए पिछले साल पहला चरण शुरू किया गया था. दूसरे चरण में धार्मिक पर्यटन के अलावा वानिकी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कान्हा, बांधवगढ़, मैहर, चित्रकूट का दूसरा चरण शुरू किया गया और अब भोपाल को हेली सेवा से ओरछा और चंदेरी को जोड़ा गया है.

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

देश में पीएम एयर एम्बुलेंस की सुविधा देने के मामले में मध्य प्रदेश पहला राज्य है. उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव बताते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को न सिर्फ सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए लिया जा रहा है. जबकि भोपाल से ओरछा का पैकेज 14500 रुपए का है. इसमें टैक्सी का किराया भी शामिल है, लेकिन इसमें बड़ी मैचिंग ग्रांट सरकार मिला रही है.

6500 रुपए से जो राशि है, उसे पर्यटन कारपोरेशन मिला रहा है. अधिकतम पर्यटक आए यह हमारी कोशिश है. धार्मिक पर्यटन के लिए पिछले पिछले साल जो यात्रा शुरू की है, वह अब हवाई सेवा से ओरछा भी जुड गया है.

ओरछा पहुंचने में लगेंगे 1.45 मिनट

भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए ओरछा पहुंचने में 1 घंटे 45 समय का वक्त लेगा. इसके लिए सोमवार और मंगलवार छोड़कर हर दिन हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी. इन दो दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा. भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए रखा गया है. ओरछा पहुंचने वाले पर्यटकों को वीआईपी दर्शन की भी सुविधा मिलेगा. इसी तरह भोपाल से चंदेरी पहुंचने में 1 घंटे 10 मिनट का समय लेगा. इसका किराया 5500 रुपए रखा गया है. इसके लिए पर्यटक आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इसकी बुकिंग करा सकेंगे. हेलीकॉप्टर 6 सीटों वाला होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!