Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana to UP: लुधियाना में अवैध बसों का आतंक, यूपी की खटारा बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारि... Amritsar: बहन के साथ डिनर पर गई लड़की के साथ खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर देख कांप उठेगी रूह Amritsar Police Alert: अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी... कलेजा चीर देने वाली वारदात: पिता का इलाज कराने जर्मनी से करनाल आया इकलौता बेटा, भयानक हादसे में हुई ... Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने ... Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान ... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें ... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने...

Maihar Crime News: मैहर में 8वीं की छात्रा का अपहरण कर दरिंदगी, दो दिन तक बनाया बंधक; 2 आरोपी गिरफ्तार

5

मध्य प्रदेश में मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही में नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. छात्र के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने एक बंद कमरे से छात्रा को संदिग्ध हालत में बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, छात्र शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए झुकेही गई हुई थी और स्कूल से लौटते समय दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. बस्ती में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. इधर परिजनों ने चौकी में छात्र के लापता होने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की. वहीं शनिवार को छात्र को एक बंद कमरे से बदहवास हालत में बरामद किया गया.

पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ

छात्रा से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना की हकीकत सामने आ सके. पीड़ित लड़की नाबालिक है और कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती है.रोजाना की तरह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने घर वापस आ रही थी, तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर के कमरे में बंधक बना लिया और घटना को अंजाम दिया.

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है जिससे घटना का पता लगाया जा सके. पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है. दो आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!