Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; लू का कहर शुरू

23

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तपती चुभती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. दरअसल अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.

सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा तापमान

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है. आज अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक चल रहा है, जिसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रायपुर और दुर्ग संभाग के एक दो स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है.” मौसम विभाग ने यह स्थिति 19 अप्रैल तक बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

हीटवेव अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि हीट वेव मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक दो स्थानों पर चल सकती है. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है. आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

तीन दिन बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन के बाद 1 से 2 डिग्री तक की अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी की वजह से बादल छाए रहने के साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना भी बनी हुई है.

गर्मी से बचने की सलाह

जिस तेजी से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, ऐसे में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना काम के घर से बाहर न निकलें. अगर जरूरी होता है तो इस दौरान अधिक मात्रा में पेय पदार्थ का सेवन करने के साथ ही शरीर को पूरी तरह से ढंक कर ही बाहर निकलें.

गुरुवार को प्रदेश के जिलों में कैसा रहा अधिकतम तापमान

  • सबसे अधिक तापमान राजनादगांव में 43.5 डिग्री
  • रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री
  • माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • राजनांदगांव जिले में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री

पिछले 5 सालों में अप्रैल के महीने में रायपुर में कितना रहा अधिकतम तापमान

30 अप्रैल 2021: 42.4 डिग्री

29 अप्रैल 2022: 44.01 डिग्री

19 अप्रैल 2023: 43.02 डिग्री

19 अप्रैल 2024: 42.8 डिग्री

22 अप्रैल 2025: 44.4 डिग्री

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!