Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋतुराज सिंह? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प कहानी

82

देवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह का हथौड़ा एक्शन देवास में चर्चा का विषय रहा. कलेक्टर ने देवास शहर में चल रहे विभिन्‍न विकास कार्यों व भवन निर्माण का निरीक्षण किया और अपने हाथों से निर्माणधीन भवनों की जांच की. इस दौरान वे आईटीआई भवन का निरीक्षण करने पहुंचे, तो हथौड़ा लेकर खुद कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी जांच करने लगे. निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने भवन की लेब रिपोर्ट भी देखी.

कलेक्टर चलाते रहे हथौड़ा, अधिकारी पीछ-पीछे

 

आईटीआई भवन की लैब रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद कलेक्टर ने अपने हाथों से हथौड़े चलाकर भवन की दीवारों की गुणवत्‍ता की जांच. इस दौरान अधिकारी भी पीछे-पीछे चलकर तकनीकी जानकारी नोट करते रहे. कलेक्टर का हथौड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी सर्कुलेट हो रहा है.

हथौड़ा एक्शन पर ये बोले कलेक्टर

 

कलेक्टर ने मीडिया को बताया, ” हर सरकारी भवन के निर्माण की मजबूती और गुणवत्‍ता जांचने की जिम्मेदारी कलेक्टर की होती है. इसलिए मैंने अपने हाथों से हथौड़े चलाकर जांच की. बिल्डिंग काफी मजबूत पाई गई है.” कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान गुणवत्‍तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए और अव्‍यवस्थित बनाई गई दीवार पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीओ पीआईयू रूपेश सोलंकी को व्‍यवस्थित कार्य काराने के निर्देश दिए.परिसर में ग्रीनलॉन बनाकर कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए.

 

इसके अलावा देवास कलेक्टर ने कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम में निमार्णाधीन सिंथेटिक ट्रेक का निरीक्षण किया. कलेक्‍टर सिंह ने ट्रैक की गुणवत्‍ता का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण अंतर्राष्‍ट्रीय मापदण्‍डों के अनुसार किया जाए. पूल व परिसर की स्‍वच्‍छता के संबंध में भी निर्देश दिए गए.

कलेक्टर ने की बैडमिंटन कोर्ट की तारीफ

 

कलेक्‍टर ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का भी निरीक्षण किया और उसकी सराहना करते हुए कहा, ” बैडमिंटन कोर्ट में बड़े स्‍तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा सकता है, जिससे जिले के खिलाड़ी उभर कर निकलें व राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहुंच सकें.” इस दौरान उन्‍होंने बॉस्‍केटबॉल कोर्ट व ओपन जिम भी देखी.

निर्माण क्वालिटी में न हो कई कमी

 

कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्‍ता पूर्ण किए जाएं. उन्‍होंने व्‍यवस्थित पार्किंग व सर्किट हाउस सीमा पर “हेजिंग” निर्माण व गार्डन बनाने के लिए अन्‍य आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि उनकी टीम सभी निर्माणकार्यों की आगे भी मॉनिटरिंग करेगी.

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!