Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Surajpur News: आबकारी विभाग को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

18

सूरजपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे अब फिर से पकड़कर जेल भेज दिया गया है.

पानी पीने का बहाना बनाकर फरार हुआ था आरोपी

आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी भोला को लगभघ 300 नशीली टेबलेट के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया था. कार्रवाई के बाद आरोपी को सूरजपुर के आबकारी नियंत्रण कक्ष में दो आरक्षकों की निगरानी में रखा गया. इसी दौरान उसने पानी पीने का बहाना बनाकर दोनों आरक्षकों को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया. आरोपी के फरार होने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई, जो बाद में सामने आई.

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया जेल

घटना के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई. आखिरकार पुलिस ने बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी से आरोपी भोला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!