Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Elephant Attack News: हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया स्टेट हाईवे जाम; सरकारी नौकरी की मांग

31

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हुई. मौत के बाद गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. ये पूरी घटना अंबिकापुर प्रतापपुर स्टेट हाईवे में हुई. हाईवे पर स्थित कल्याणपुर चौक पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और शव रखकर चक्काजाम किया.

प्रदर्शन के दौरान यातायात रहा बाधित

ग्रामीणों ने मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया, स्टेट हाईवे जाम होने पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. बताया जा रहा है कि युवक बुधवार शाम अपने काम से लौट रहा था, तभी रास्ते में जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हाथी ने युवक को पटक-पटक कर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हाथी के हमले से य़ुवक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया.

मृतक के परिजन को मुआवजा और नौकरी देने की मांग

घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लगातार हाथियों का आतंक बढ़ रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं दूसरी ओर मौके पर पुलिस प्रशासन, वन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!