Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

High Court Decision: ‘जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक’, नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुरुष भी होंगे शामिल

30

जबलपुर : नर्सिंग ऑफीसर भर्ती में महिलाओं को 100% आरक्षण देने के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पुरुष अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. इस मामले में जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि आगामी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाए. इससे पहले कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि जेंडर के आधार पर नर्सिंग भर्ती में भेदभाव क्यों किया जा रहा है?

पुरुष अभ्यर्थियों ने दायर कराई थी याचिका

दरअसल, हाईकोर्ट की मुख्य खंडपीठ जबलपुर में इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई थी. याचिकाकर्ता संतोष कुमार लोधी सहित कई अन्य पुरुष अभ्यर्थियों ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को 100 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के भर्ती विज्ञापन को चुनौती दी थी. याचिका में कहा गया था कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 2 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञापन (नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा-2026) में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर पूरी तरह महिलाओं को आरक्षण देने से योग्य पुरुष अभ्यर्थी वंचित हो गए हैं.

इस मामले की पिछली सुनवाई में जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. वहीं, अब कोर्ट ने अपने आदेश में पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही यह भी कहा है कि आवदेकों के परीक्षा परिणाम याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे.

जेंडर के आधार पर रोजगार से वंचित नहीं कर सकते

हाईकोर्ट में बताया गया कि मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (अराजपत्रित) सेवा भर्ती व पदोन्नति नियम 2023 के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए कोई जेंडर आधारित प्रतिबंध नहीं है. भर्ती के संबंध में जारी किया गया विज्ञापन प्रावधान व संवैधानिक नियमों के विपरीत है. पुरुष और महिला दोनों एक ही पाठ्यक्रम (बीएससी नर्सिंग-जीएनएम) पढ़ते हैं और उनके पास समान योग्यता व पंजीकरण होता है.

कोर्ट में कहा गया कि केवल जेंडर के आधार पर सार्वजनिक रोजगार से वंचित किया जाना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन है. एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद ये अंतरिम आदेश जारी किए हैं. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आलोक वागरेजा व अधिवक्ता विशाल बघेल ने पैरवी की

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!