Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पशुपालन विभाग ,बेजुबानों के उपचार के नाम सरकार से लाखों की ठगी,भोपाल से FIR के आदेश,इंदौर मे... INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिवि... INDORE, आईडीए,RTI या मजाक,अपील में आदेश के बावजूद 10 दिन बीत नहीं रहे,बाबू गिरीश हलवे की नाफरमानी,मि... INDORE रॉयल ग्रीन काउंटी में घोटालों की भरमार,नियमों को ताक पर रख मिला नगर निगम से पूर्णता प्रमाण पत... INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़! INDORE MIC सदस्य पार्ट दो, तीन प्रमुख समितियां,कार्यप्रणाली पर सवाल,अवैध निर्माण से लेकर 'लापता' स्व... INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी...

Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या

39

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कारोबारी का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर मिला है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान बैरसिया निवासी हनीफ खान के रूप में हुई है.

शमशाबाद रोड पर मिला शव और बाइक

बेरिसिया पुलिस के मुताबिक बुधवार को किराना व्यापारी 42 वर्षीय हनीफ खान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. मृतक का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड स्थित ढाबा के पास मिला है. शव के पास बाइक भी पड़ी हुई थी, जिससे एक्सीडेंट का मामला माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं.

सीने में बेहद करीब से मारी गोली

बताया जा रहा है कि किराना व्यापारी हनीफ वार्ड नंबर-12 बेरसिया का रहने वाला था। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।कारोबारी के सीने में गोली लगी. गोली इतनी पास से मारी गई कि सीने के आर-पार हो गई, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके.

परिजन बोले- रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे

मृतक को परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे. शाम 4:30 बजे के करीब शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक ही गोली फायर की थी. वहीं, परिजनों के मुताबिक हनीफ का किसी से विवाद या पुरानी दुश्मनी नहीं थी. पुलिस को कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी जानकारी दी है कि उन्होंने कुछ बाइक सवारों को मौके से भागते देखा था.

एसपी बोले- आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे

इस मामले में भोपाल देहात SP रामशरण प्रजापति ने बताया, ” मौके से मृतक की बाइक मिली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ढाबे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!