पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी में दो ग्रामीणों के बीच झगड़े में फायरिंग की घटना हुई है. इस फायरिंग की घटना में नाबालिग को गोली लगी है. नाबालिग ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था, इसी क्रम में वह झगड़े को देखने के लिए रूक गया. इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है.
लड़ाई को देखने रुक गया था नाबालिग
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो रही थी. तभी नाबालिग ट्यूशन पढ़कर गुजर रहा था और लड़ाई को देखने के लिए रुक गया था.
अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच झगड़े में फायरिंग की घटना हुई थी. अरुण शर्मा की तरफ से फायरिंग की गई है. जिसकी वजह से गोली एक नाबालिग को लगी है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फायरिंग की घटना के बाद आरोपी फरार है: श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर
पहुंचे नाबालिग के परिजनअस्पताल
दरअसल, नाबालिग के पैर में एड़ी के पास गोली लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.