Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम

18

Chhindwara student suicide case: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है. इस घोषणा के साथ ही छिंदवाड़ा में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा क्षेत्र की है. यहां बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मोहन नगर इलाके की है, जहां वह कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी.

जानकारी के अनुसार सानिया परीक्षा परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में थी. परिणाम घोषित होते ही उसने यह कदम उठा लिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है.

मृतक छात्रा के मामा ने कहा कि बच्ची यहां (नानी के घर) छुट्टियों में आई थी. आज बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा हुई. इसके बाद बच्ची ने अपना रिजल्ट चेक किया, जिसमें वो फेल हो गई थी. फेल होने का रिजल्ट देखने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम को लेकर कोई भी गलत कदम न उठाएं.

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा छात्रों को दोबारा परीक्षा का अवसर दिया जाएगा. जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. इसलिए असफल होने पर निराश न हों और कोई गलत कदम न उठाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!