Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड

23

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेड़ों की कटाई और पौधारोपण की हकीकत को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है. NGT ने भोपाल नगर निगम और वन विभाग से शपथ पत्र के जरिए विस्तृत आंकड़े पेश करने के निर्देश दिए हैं. खास तौर पर पिछले पांच साल में काटे गए पेड़ों की कुल संख्या, उनके बदले जमा की गई राशि और उस फंड के उपयोग का पूरा हिसाब मांगा गया है. मामले की सुनवाई में यह भी सामने आया कि कई बिंदुओं पर स्पष्ट डेटा उपलब्ध नहीं है, जिस पर NGT ने नाराजगी जताई.

अब तक सामने आए प्रमुख आंकड़े…

  • 4105 पेड़ों की कटाई का मामला.
  • खास तौर पर कोलार क्षेत्र से जुड़ा बताया गया.
  • पौधारोपण के लिए मिले करोड़ों रुपये के फंड के उपयोग पर स्पष्ट जानकारी नहीं.
  • लगाए गए पौधों का सर्वाइवल रेट बेहद कम, सटीक प्रतिशत रिपोर्ट में नहीं.
  • कई जगहों पर 5 फीट ऊंचाई के पौधे लगाने का नियम भी ठीक से लागू नहीं हुआ.
  • पेड़ों की कटाई और प्रतिपूर्ति के लिए अलग से फंड अकाउंट तक नहीं पाया गया.

प्रदूषण और अगली कार्रवाई

सुनवाई के दौरान NGT ने यह भी साफ किया कि अगर शहर की हवा की गुणवत्ता और खराब होती है तो GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू किया जाएगा. इसके तहत निर्माण गतिविधियों पर रोक, धूल नियंत्रण और अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रदूषण समिति के पांच सदस्यों को तलब किया गया है और अगली सुनवाई में सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देना होगा. NGT का यह रुख साफ संकेत देता है कि अब बिना ठोस आंकड़ों के कोई भी विभाग बच नहीं पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!