Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और अपराधियों को भागने पर किया मजबूर

31

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए एक बी-फार्मेसी के छात्र ने अपनी बहादुरी का ऐसा परिचय दिया कि लुटेरों के पसीने छूट गए। मामला 33 फीट रोड स्थित आरपी बिलिंग मटेरियल की दुकान का है, जहां रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की नीयत से धावा बोला। दुकानदार राम नाथ गुप्ता का बेटा मनीष अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दुकान में हाथ बंटाता है और उस वक्त वह किसी पार्टी से पेमेंट के सिलसिले में फोन पर व्यस्त था। इसी बीच मौत बनकर आए दो नकाबपोश बदमाश तेजधार हथियारों के साथ दुकान के भीतर दाखिल हुए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा।

मनीष ने बताया कि बदमाशों ने अंदर घुसते ही उसे डराया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो लुटेरे गाली-गलौज पर उतर आए और जबरन गल्ले से कैश समेटने लगे। सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीरों के अनुसार, मनीष डरा नहीं बल्कि उसने सूझबूझ से काम लेते हुए लुटेरों का ध्यान भटकने का इंतजार किया। जैसे ही लुटेरे लूट का सामान लेकर बाहर की तरफ भागे, जांबाज मनीष उनके पीछे लपका और अपनी जान की परवाह किए बिना एक बदमाश को जोर से दबोच लिया। मनीष की हिम्मत देखकर बदमाश घबरा गए और खुद को छुड़ाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। जब मनीष ने एक लुटेरे को जमीन पर गिरा दिया, तो बाहर खड़े उनके तीसरे साथी ने अपने दोस्त को बचाने के लिए मनीष पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने के डर और अचानक हुए वार के कारण मनीष की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ी, जिसका फायदा उठाकर तीनों बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालांकि मनीष ने अपना फोन तो बचा लिया, लेकिन आरोपी गल्ले से नकदी लेकर भागने में सफल रहे। पीड़ित परिवार अब सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा है। इलाके में मनीष की इस बहादुरी की जमकर चर्चा हो रही है, जिसने हथियारों के सामने घुटने टेकने के बजाय उनका मुकाबला करना बेहतर समझा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!