Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

211

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. अमरोहा नगर के एक वैंक्वेट हॉल में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही दुल्हन से निकाह करने के लिए दो अलग-अलग दूल्हे अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए. एक ही मंडप (निकाह स्थल) पर दो दूल्हों को देखकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच भारी हंगामा शुरू हो गया. मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

वाकया अमरोहा कोतवाली इलाके के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है. रविवार को यहां निकाह की तैयारियां जोरों पर थीं. लड़की पक्ष बारात के स्वागत के लिए पलकें बिछाए खड़ा था. तभी अचानक एक के बाद एक दो बारातें दरवाजे पर आ पहुंचीं. दोनों दूल्हे शेरवानी पहने और सेहरा सजाए खुद को असली दूल्हा बता रहे थे. एक दुल्हन के लिए दो बारातें देख मेहमानों के बीच कानाफूसी और फिर जोरदार बहस शुरू हो गई.

अनबन ने बदला शादी का समीकरण

पुलिस की तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. दरअसल, लड़की का रिश्ता पहले मुरादाबाद के एक युवक से तय हुआ था. शादी की तारीख पक्की हो गई थी, कार्ड बंट चुके थे और दोनों परिवारों में तैयारियां अंतिम चरण में थीं. लेकिन, निकाह से कुछ समय पहले ही मुरादाबाद वाले पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर गहरी अनबन हो गई.

दुल्हन पक्ष मुरादाबाद वाले दूल्हे से इतना नाराज हुआ कि उन्होंने निकाह न करने का फैसला ले लिया. लेकिन बदनामी के डर और तय तारीख पर ही निकाह करने की जिद में, लड़की वालों ने आनन-फानन में संभल के एक दूसरे युवक से रिश्ता तय कर दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि निकाह की तारीख वही रखी गई जो पहले वाले दूल्हे की थी.

दोबारा बारात और पुलिस का हस्तक्षेप

मुरादाबाद वाला दूल्हा अपनी पुरानी तय तारीख के अनुसार बारात लेकर पहुंच गया, तो वहीं संभल वाला दूल्हा भी अपने वादे के मुताबिक बारात के साथ हाजिर हो गया. जब वैंक्वेट हॉल में दो दूल्हों के बीच बवाल बढ़ा, तो लड़की पक्ष ने फौरन पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की. दुल्हन ने स्पष्ट कर दिया मैं संभल वाले दूल्हे के साथ ही निकाह करूंगी. लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में संभल के दूल्हे के साथ निकाह की रस्में पूरी कराई गईं.

बिना दुल्हन लौटा मुरादाबाद वाला दूल्हा

निकाह संपन्न होने के बाद पुलिस थाने लौट गई. उधर, मुरादाबाद से आए दूल्हे और उसके बारातियों को काफी अपमानित महसूस करना पड़ा और उन्हें बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन यह दो दूल्हों वाली बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!