Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Dindori Road Accident: डिंडौरी में मौत का तांडव, तेज रफ्तार टैंकर ने एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंदा; 2 बच्चे 10 फीट हवा में उछले

40

Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में बीती आधी रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन (टैंकर) ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोग हवा में करीब 10 फीट ऊपर उछल गए. इस हादसे में सभी पांचों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसा गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, परसवाह गांव के रहने वाले लोग एक चौक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. तभी रात करीब 12:30 बजे उनकी पिकअप (MP 65 ZD 1118) पंक्चर हो गई. ड्राइवर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदल रहा था और बाकी लोग नीचे उतरकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन (MP 19 ZO 9351) ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया.

300 मीटर दूर जाकर रुका टैंकर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को कुचलने के बाद टैंकर ने बिजली के पोल, एक छोटी मढ़िया और यात्री प्रतीक्षालय को भी जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. लोगों को कुचलने के बाद आरोपी चालक टैंकर को लेकर करीब 300 मीटर दूर तक घसीटता रहा.

एक ही परिवार के थे सभी मृतक

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांचों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, हालांकि वे अलग-अलग गांवों में रहते थे. मृतकों की पहचान राज करण वनवासी (35) निवासी परसवाह, बिहारी (50), निवासी करबे मट्ठा, बिहारी का बेटा (32), पवन मरावी (35), निवासी परसवाह और बिसाहू धुर्वे (58), निवासी उफरी के रूप में हुई. हादसे में एक अन्य युवक उदय प्रताप (20) घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है.

प्रशासनिक मदद का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी से 50-50 हजार रुपये और संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!