Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Cyber Fraud Alert: रसोई गैस बुकिंग का मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक खाता! जानें गैस सब्सिडी के नाम पर कैसे हो रही ठगी

30

रांचीः साइबर अपराधी अब आपदा में भी ठगी का मौका निकालने लगे हैं. ईरान युद्ध के बाद रसोई गैस को लेकर पब्लिक परेशान है. अब इसी आपदा को साइबर अपराधी ठगी का अवसर बनाने में लगे हैं और गैस की बुकिंग से सबंधित लिंक मैसेज के जरिये भेज ठगी का प्रयास शुरू कर चुके हैं.

रसोई गैस को लेकर आ रहे साइबर अपराधियों के मैसेज

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध में भले ही कुछ दिनों के लिए दोनो तरफ से सीजफायर घोषित किया गया है. इन सब के बीच अभी भी रसोई गैस के लिए झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में घमासान मचा हुआ है. इसी बीच साइबर अपराधी फेक एलपीजी बुकिंग स्कैम का सहारा लेकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं.

राजधानी रांची सहित राज्य के कई लोगों को फेक बुकिंग से जुड़े मैसेज आ रहे हैं. साइबर अपराधी गैस की किल्लत का फायदा उठाने के लिए तरह तरह के मैसेज भेज रहे हैं. जिन्हें ओपन करने पर आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

क्या है तरीका

साइबर अपराधी रसोई गैस पर हेवी डिस्काउंट, अर्जेंट बुकिंग और कई तरह के पैनिक मेसेज भेज कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं. जिससे वो अपने शिकार को ट्रैप कर उनके मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खातों से पैसे गायब कर सके. रसोई गैस को लेकर अब तक साइबर अपराधी फेल लिंक्स, ऐप और क्यूआर कोड भेज रहे हैं. हालांकि रसोई गैस की आड़ में ठगी का कोई मामला अभी तक थाना में रिपोर्ट नहीं हुआ है.

बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

साइबर अपराधी की इस नई चाल को असफल करने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा एडवाइजरी भी जारी किया गया है. एडवाइजरी का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में यह बताया गया है कि साइबर अपराधी एलhrजी शॉर्टेज का डर दिखाकर फेक बुकिंग लिंक भेजते हैं. इसके लिए वह एसएमएस, व्हाट्सएप /e सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर लोगों को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं साइबर अपराधियों ने फेक वेबसाइट, ऐप और क्यूआर कोड भी ठगी के लिए बना रखे हैं.

कैसे करें बचाव

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा लोगों को साइबर अपराधियों के इस नई चाल से बचने के लिए ठोस उपाय भी बताए गए हैं. जिसके तहत यह बताया गया है कि एलपीजी बुकिंग हमेशा ऑफिशल ऐप और वेबसाइट से ही करें. किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल और क्यूआर कोड से दूर रहें. पैनिक क्रिएट करने वाले मैसेज पर तुरंत भरोसा ना करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!