Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर...

Bijapur News: इंद्रावती नेशनल पार्क में ‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ का आगाज, ग्रामीणों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

18

बीजापुर: गांव चलो बस्ती चलो अभियान 2026 के तहत पूर्व मंत्री महेश गागड़ा गुरुवार को इंद्रावती नेशनल पार्क के साकमेटा पहुंचे. यहां पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ बैठक की.

इंद्रावती के साकमेटा पहुंचे पूर्व मंत्री

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के दौरान ग्रामीणों ने खुल कर अपनी समस्याओं को पूर्व मंत्री के सामने रखा और नक्सल मुक्त होने पर खुशी जाहिर की. ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र में विकास को लेकर महेश गागड़ा से बात की.

नक्सलियों का गढ़ था साकमेटा

कभी लाल आतंक के साये में डूबा यह इलाका, जहां हर कदम डर के साथ उठता था, अब उम्मीद की नई कहानी लिख रहा है. यही वह क्षेत्र है, जहां माओवादी के खिलाफ सबसे कठिन और निर्णायक लड़ाई लड़ी गई. इसी जंगल से माओवादियों का अंतिम SZC लीडर पापा राव बाहर आया और 31 मार्च 2026 के बाद हालात में बड़ा बदलाव देखने को मिला.

2007 से छाया नक्सलवाद का अंधेरा अब हटा

करीब 2200 वर्ग किलोमीटर का यह इलाका 2007 के बाद से पूरी तरह नक्सल प्रभाव में था, जहां किसी भी जनप्रतिनिधि का प्रवेश संभव नहीं था.लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. नक्सल मुक्त के बाद अब ग्रामीण निर्भीक होकर एक जगह से दूसरे जगह आना जाना कर रहे हैं. करीब दो दशक बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा इस क्षेत्र में पहुंचे. उनके दौरे ने उस खामोशी को तोड़ा, जो वर्षों से इस इलाके पर छाई हुई थी. जिन रास्तों पर कभी सन्नाटा और खौफ था, वहां अब लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांवों में विकास

जमीनी स्तर पर बदलाव साफ नजर आ रहा है,जहां कभी पगडंडियां थीं, वहां अब सड़क निर्माण हो रहा है. जहां अंधेरा पसरा रहता था, वहां अब बिजली पहुंच रही है. जहां डर का माहौल था, वहां अब सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित हो चुके हैं. गांवों में अब सामान्य जीवन लौटता दिख रहा है. बच्चे खुलकर खेल रहे हैं, ग्रामीण खुलकर अपनी बात रख रहे हैं, और सबसे बड़ी बात अब लोग डर के साए में नहीं, बल्कि उम्मीद के साथ जी रहे हैं.बीजापुर का यह इलाका अब लाल आतंक से निकलकर लोकतंत्र और विकास की राह पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!