Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Karidhar Nala Action: वन विभाग का बड़ा एक्शन! करहीधार नाला में घेराबंदी कर पकड़ी साल के लट्ठों से भरी गाड़ी

26

भरतपुर: वनपरिक्षेत्र कुंवारपुर के बीट भुमका अंतर्गत कक्ष क्रमांक 1211 में वन विभाग की टीम रात्रि गश्त पर थी. इसी दौरान करहीधार नाला के पास एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोका गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में साल प्रजाति के कीमती लट्ठ लोड पाए गए. जिन्हें बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था.

साल की लकड़ी यूपी एमपी भेजने की तैयारी

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर इस कीमती लकड़ी को उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश भेजने की फिराक में थे, इससे पहले ही वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पूरे माल सहित वाहन को जब्त कर लिया.

रात्रि गश्त के दौरान एक पिकअप में लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे हमारी टीम ने पकड़कर जब्त किया है. मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है-विकास निकुंज, सहायक उपवन संरक्षक (प्रशिक्षु) एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी

यह पूरी कार्रवाई सहायक उपवन संरक्षक (प्रशिक्षु) एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी विकास निकुंज के नेतृत्व में की गई. टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप (UP70 KT 7324) को कब्जे में लिया.मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जब्त लकड़ी और वाहन को वन विभाग के कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की जारी रहेगी कार्रवाई

इस बड़ी कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक मलकडोल उमेश कुमार गौतम, बीटगार्ड भुमका अरुण कुमार सिंह, सीएफओ कंजिया कमलेश कुमार पांडे, सुरक्षा श्रमिक अमरनाथ, हेमराज, कौशल, भगवानदीन, विनोद सहित अन्य वनकर्मियों की अहम भूमिका रही.वन विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी. ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!