Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा...

Bengal Election Breaking: बंगाल में कई बूथों पर ‘रिपोल’ का आदेश! CCTV बंद होने और हिंसा के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

27

पश्चिम बंगाल में जब भी विधानसभा चुनाव होते हैं, हिंसा की आशंका बनी रहती है. इस चिंता को दूर करने के लिए चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि चुनाव भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रक्रिया हिंसामुक्त, धमकीमुक्त, फर्जी मतदान से मुक्त होगी और इसमें बूथ कैप्चरिंग या किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होगा.

चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों को अत्यधिक सतर्क रहने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आयोग ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर AI से लैस सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित करता है और हरेक मतदान केंद्र यानी बूथ की इन कैमरों से रिकॉर्डिंग करायी जाती है.

बूथ कैप्चरिंग और हिंसा पर EC कराएगा Repoll

लोक प्रतिनिधित्व कानून की धारा 58ए के तहत चुनाव आयोग को बूथ कैप्चरिंग के मामलों में चुनाव स्थगित करने या रद्द करने का अधिकार भी है. रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, चुनाव आयोग चुनाव को अमान्य घोषित कर सकता है और नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दे सकता है. चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार यदि किसी भी मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलती है, तो फिर से वोटिंग कराई जाएगी. ऐसे में अगर इस तरह की स्थिति बनती है तो पहले चरण के लिए दोबारा मतदान 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को होने की उम्मीद है, जबकि दूसरे चरण के लिए यह 1 मई और 3 मई को हो सकता है.

शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), गृह सचिव, कोलकाता पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) सहित कई शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. पश्चिम बंगाल में सीएपीएफ की अब तक की सबसे अधिक तैनाती देखी जा रही है, जिसमें लगभग 2,400 कंपनियां तैनात की गई हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान लगभग 3.4 लाख सीएपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!