Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने घेरा विभाग

46

कोरिया: किसानों के खेतों तक नहर के जरिए पानी पहुंचाने की बड़ी योजना सरकार ने बनाई है. योजना के तहत ग्राम पंचायत भांडी में जल संसाधन विभाग ने नहर का निर्माण भी कराया. निर्माण कार्य पूरा हुए अभी ज्यादा वक्त भी नहीं बीता था कि उससे पहले नहर में कुछ जगहों पर दरारें साफ नजर आने लगी है. ग्राम भांडी के लोग अब दरारों को लेकर परेशान होने लगे हैं. ग्राम पंचायत भांडी की जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से दूरी मात्र 2 किमी की है.

नहर में आई दरार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लाखों की लागत से बने इस निर्माण में अभी से दरारों का आना ठीक संकेत नहीं है. गांव वालों का कहना है कि घटिया मेटरियल का इस्तेमाल करने से ये दिक्कतें आई हैं. गांव वालों ने कहा कि कई जगहों पर पैच वर्क भी किया गया है जो ये बताता है कि लापरवाही को ढकने की कोशिश हुई है. ग्रामीण चाहते हैं को अगर कहीं निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है तो उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए.

जल संसाधन विभाग की दलील

नहर में कई जगहों पर आई दरारों और निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने को लेकर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने कहा, जो जी दिक्कतें जहां कहीं भी आई हैं वहां दूर की जाएंगी. अभियंता ने कहा कि एक दो जगह क्रैक आया होगा, उसे हम जल्द ही सुधरवा देंगे. अभियंता ने ये माना कि हर निर्माण कार्य में कुछ कमियां होती हैं, जिन्हे समय-समय पर ठीक किया जाता है.विभाग की ओर से दी गई इस दलील पर गांव वाले खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि निर्माण कार्य के पूरा हुए अभी सिर्फ 1 महीना हुआ है. ऐसे में दरारें आना कई गंभीर विषयों की ओर इशारा करता है. गांव वाले चाहते हैं कि अगर कहीं कोई लापरवाही बरती गई है तो उसे ठीक किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!