Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Neemuch News: नीमच में प्रशासन का बड़ा एक्शन; फर्म से मिला अखाद्य सल्फर और हाइड्रा केमिकल, फैक्ट्री ... MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की रणभेरी; तीसरी सीट पर उलझा कांग्रेस का सिय... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का टॉर्चर; नौगांव में पारा 46.8 डिग्र... Morena Road Protest: मुरैना में नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; बदहाल सड़क से भूत भगाने के लिए बुल... Jabalpur NCC Camp: जबलपुर में भीषण गर्मी का कहर; NCC कैंप के 31 कैडेट्स बीमार, 10 आईसीयू में भर्ती Indore Crime News: इंदौर में रुकवाया गया बाल विवाह; 13 साल की बच्ची से शादी कर रहा था 42 का अधेड़, 1... Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब...

IPL 2026: RCB के ये 5 ‘सस्ते’ खिलाड़ी पड़े सब पर भारी! सिर्फ 11 करोड़ में पलट दी पूरी बाजी

43

RCB जीत के रथ पर सवार है, जिसका असर IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है. पिछले साल की चैंपियन इस सीजन की अंक तालिका में नंबर 1 की पोजिशन पर है. उसने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं और ऐसा करते हुए रन रेट का भी ख्याल रखा है. RCB ने अपना पहला मैच 6 विकेट से SRH के खिलाफ जीता, वो भी 26 गेंद पहले. वहीं दूसरे मैच में CSK को 43 रन से हराया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि RCB की इन बड़ी जीतों के पीछे कौन है? इसके पीछे है 5 खिलाड़ियों की वो पलटन, जो सस्ते भी हैं और टिकाऊ भी. जिन्हें सिर्फ 11 करोड़ रुपये में ही RCB ने खुद से जोड़ा है और जिनसे बच पाना विरोधी टीमों के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं है.

RCB का सौदा खरा-खरा

RCB की डन की उन 5 खिलाड़ियों की डील को आम भाषा में खरा सौदा कहा जा सकता है. क्योंकि, अगर वो 5 खिलाड़ी, 11 करोड़ रुपये में आए हैं तो जाहिर है कि उनमें से किसी की भी कीमत बहुत ज्यादा नहीं होगी. मतलब, वो दाम में कम है मगर उनके असर में दम है. वो RCB के वो रणबांकुरे हैं जो IPL 2026 में बाजी पलट रहे हैं और आगे भी पलटने वाले हैं.

11 करोड़ में RCB के लिए बाजी पलटने वाले खिलाड़ी!

अब सवाल है कि वो 5 खिलाड़ी हैं कौन? उन्हें आप RCB की मैच विनर्स की फौज भी कह सकते हैं. उनमें पहला नाम है टिम डेविड, जिन्हें RCB ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं दूसरा नाम है- जैकब डफी, जिन्हें 2 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा है. तीसरे मैच विनर हैं देवदत्त पडिक्कल और ये भी सिर्फ 2 करोड़ में ही RCB से जुड़े हैं. रोमारियो शेफर्ड को भी उनके बेस प्राइस यानी 1.50 करोड़ रुपये में ही RCB ने खुद से जोड़ा है. वहीं जैकब बेथेल को 2.60 करोड़ में RCB ने खरीदा है.

RCB के लिए जीत की कहानी लिख रहे ये खिलाड़ी

CSK के खिलाफ टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल RCB की जीत के हीरो रहे. इन दोनों ने मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा. देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं टिम डेविड ने 25 गेंदों में ही नाबाद 70 रन ठोक दिए, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे.

इससे पहले SRH के खिलाफ मुकाबले में जैकब डफी जीत के हीरो बने. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने SRH के खिलाफ भी 61 रन की विस्फोटक इनिंग खेलकर टीम की जीत में योगदान दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!