Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा

22

असम चुनाव में इस बार यूपी की ओर से बम्पर वोटिंग होने की संभावना है. इसकी वजह है कि अचानक लखनऊ की झुग्गियां खाली होने लगी हैं और स्टेशन पर असम जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है. ये चुनावी ‘रिवर्स माइग्रेशन’ है, जिसके पीछे कहीं वोट कटने का डर है तो कहीं नागरिकता जाने का. कुछ लोगों का कहना है कि वो स्वेच्छा से जा रहे हैं, लेकिन जाने वालों की भीड़ कुछ ज्यादा उत्साहित करने वाली है.

लोकतंत्र में बम्पर वोटिंग एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी होती है बशर्ते कि वो डर और आशंका की वजह से ना हो. ये पलायन वोट डालने के लिये तो हो रहा है, लेकिन इसके पीछे कारण क्या हैं लोगों से ही जान लेते हैं.

इन्द्रा नगर की झुग्गियों में ज्यादातर लोग या तो असम की ट्रेन पकड़ चुके हैं या अगले दो दिन में जाने की तैयारी कर रहे हैं. इनका कहना है कि वोट डालना बहुत जरूरी है. दबी जुबान में यह भी कहते हैं कि उन्हें डर तो है ही. वैसे ही बांग्लादेशी करार दिया जाता है. वोट भी नहीं डालेंगे तो वो भी खत्म हो जाएगा. लिहाजा परिवार समेत टिकट करवा लिया है और वोट डालने असम जा रहे हैं.

प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल

इसी तरह से रेहाना खातून को लखनऊ में रहते एक दशक से ज्यादा हो गए. उनका कहना है कि इस बार डर के माहौल की वजह से भी लोग ज्यादा जा रहे हैं. लोगों के बीच ये बात फैली है कि वोट न डाला तो वोटर लिस्ट से नाम कट जाएंगे. SIR में वैसे ही बहुतों के नाम कटे हैं.

इसी तरह से 22 साल से लखनऊ में रह रहे अब्दुल अली परिवार समेत कल असम की ट्रेन पकड़ने वाले हैं. वोट करने जा रहे हैं. बालों में डाई लगा कर तैयारी कर ली है. इनका कहना है कि डर की तो कोई बात नहीं है, लेकिन वोट देना जरूरी हो गया है इसलिए जा रहे हैं. ये लखनऊ में कबाड़ी का काम करते हैं और परिवार के साथ इन झुग्गियों में रहते हैं.

झुग्गियों में सन्नाटा पसरा, ताले लटके

आधे से ज्यादा प्रवासी मजदूर पहले ही जा चुके हैं. बाकी दो दिन में चले जाएंगे. झुग्गियों की गलियां सुनसान हैं, जो असम के नहीं हैं. वही बच्चे हैं. कुछ परिवार रविवार को चले जाएंगे और 12 अप्रैल के बाद सबका आना शुरू होगा.

लखनऊ के चार बाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म-4 पर असम जाने वालों की भीड़ है. सब मतदान करने जा रहे हैं, वोटिंग बहुत जरूरी है बता रहे हैं. अवध असम एक्सप्रेस के इंतजार में सैंकड़ों लोग परिवार समेत स्टेशन पर हैं. जाने वाले प्रवासियों में सबसे ज्यादा बारपेटा और कामरूप जिले के लोग हैं. यूपी सीएम ने बारपेटा में रैली से ही असम चुनाव में प्रचार की शुरुआत की है.

कश्मीर से असम जाने वाली युवती बताती है कि उन्हें डर तो है इसलिए जा रहे हैं इतनी दूर से. पूरी बोगी असम जाने वालों से भरी है और सब वोट देने ही जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!