Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री

17

फाजिल्का : एक चलती कार पर लोहा का खंभा गिरने की घटना सामने आई है। मामला फाजिल्का के जलालाबाद क्षेत्र के गांव घुबाया के पास का है। इस दौरान एक चलती कार पर अचानक लोहे का खंभा गिर गया। यही नहीं खंभा कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया, जिससे कार बेकाबू  होकर सड़क किनारे जा रुकी।

मिली जानकारी के अनुसार जोबन निवासी गांव मोहम्मदे वाला अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर घुबाया की और जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वही गांव के नजदीक पहुंचा तो वहां एक सड़क किनारे एक घी फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था। जैसे की कार फैक्ट्री के पास के गुजरी तो एक भारी लोहे का खंभा चलती कार पर आकर गिर गया। इस दौरानर खंभा शीशा तोड़ते अंदर तक घुस गया और कार बेकाबू हो गई।

जैसे ही ये हादसा घटा इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी परिवारिक मैंबर बाल-बाल बच गए। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पूरा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने मौके पुलिस टीम को भेजा।  दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!