Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये

27

कुरुक्षेत्र: जिले के लाडवा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यापारी से 21.35 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क किया और फिर अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ऐप के माध्यम से निवेश करवाया। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स के नाम पर और रकम मांगनी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार लाडवा निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च को उनकी फेसबुक आईडी पर एक अजनबी का मैसेज आया। बातचीत के दौरान उसने व्हाट्सएप नंबर मांगा, जिस पर उन्होंने अपना नंबर दे दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए अपने प्लेटफॉर्म bitbazaarin.online पर निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

ऐप इंस्टॉल करवा कर शुरू कराया निवेश
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उनके मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल करवाई और उनके नाम से आईडी बनाकर ट्रेडिंग का तरीका समझाया। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 8, 9 और 12 मार्च को ऐप में बताए गए यूपीआई आईडी पर कुल करीब साढ़े तीन लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने उन्हें दो अन्य बैंक खाते भी दिए, जिनमें पैसे जमा करवाए गए।

मुनाफा दिखाकर और पैसे डलवाए
पीड़ित ने बताया कि शुरुआती निवेश के बाद ऐप में उन्हें मुनाफा दिखाया जाने लगा। इस पर आरोपी ने अधिक निवेश करने पर ज्यादा फायदा होने की बात कही। उनके झांसे में आकर उन्होंने 12 मार्च को करीब साढ़े पांच लाख रुपए और जमा कर दिए, जबकि अगले दिन करीब 12.35 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

पैसे निकालने पर मांगा टैक्स
कुछ दिन बाद जब उन्होंने ऐप के माध्यम से पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी। इस बारे में जब उन्होंने कथित एक्सपर्ट से संपर्क किया तो उसने पैसे निकालने के लिए टैक्स देने की बात कही। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल थाना साइबर पुलिस कुरुक्षेत्र ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!