Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

0 451

इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के करीब आठ महीने बाद उनके परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। परिवार के बड़े बेटे सचिन रघुवंशी के घर पुत्र जन्म हुआ है, जिसे परिवार ‘राजा की वापसी’ के रूप में देख रहा है। 29 मार्च को सचिन रघुवंशी की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। इस अवसर को परिवार ने खास अंदाज में मनाया और नवजात का नाम भी ‘राजा’ रखा।

गृह प्रवेश ‘RAJA IS BACK’ लिखे बैनर के साथ किया गया

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चे का गृह प्रवेश ‘RAJA IS BACK’ लिखे बैनर के साथ किया गया, जिसमें पूरे परिवार ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

गृह प्रवेश के दौरान भावुक पल भी देखने को मिले। राजा की भाभी अपने हाथ में उनकी तस्वीर लिए नजर आईं, जबकि लंबे समय बाद परिवार के सदस्य मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

एक संयोग जिसने भावनाओं को दी नई दिशा

परिवार इस जन्म को चमत्कार मान रहा है, जिसकी वजह एक खास संयोग है। परिजनों के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या ग्यारस के दिन दोपहर करीब 2:40 बजे हुई थी। वहीं, नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन ही दोपहर 2:42 बजे हुआ। इस समय के करीब होने को परिवार एक संकेत के रूप में देख रहा है।

मां ने कहा, ‘मेरा बेटा लौट आया’

नवजात के जन्म के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, मेरा बेटा लौट आया है। उन्होंने बताया कि जब वे बच्चे को ‘राजा’ कहकर पुकारती हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है।
परिवार के लिए यह पल न केवल खुशी का है, बल्कि एक भावनात्मक संबल भी है, जिसने लंबे समय बाद उनके जीवन में मुस्कान लौटाई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!