Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

शहर में जारी आवासीय मकानों का व्यवसायिक उपयोग,खुद विधायक भी उठा चुके है विधानसभा में आवाज़,राउ,दो नंबर और पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र, जहां आत्मनिर्भर इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों को बताया जा रहा ठेंगा।

0 389

आवासीय पर व्यवसायिक उपयोग, हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट, पांच नंबर में कई मामले,खुद विधायक महेन्द्र हार्डिया उठा चुके विधानसभा में मामला,मगर इंदौर नगर निगम ने नोटिस जारी कर दी इतिश्री,और मामला टाय टाय फुस्स। 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम एक तरफ आत्मनिर्भर बनने के लिए आमजनता जो कि पहले से सम्पत्तिकर,जैसे करो का भुगतान करने वालों की कॉलर पकड़ रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी इंदौर नगर निगम की नाक के नीचे नियमों को धत्ता बताने वालों को नगर निगम के जिम्मेदारों ने खुली छूट दे रखी हैं। दरअसल अब बात इंदौर की विधानसभा क्षेत्र पांच का ही ले लीजिए। जहां के स्थानीय विधायक महेन्द्र हार्डिया ने विधानसभा में उक्त मामला उठाया। लेकिन इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों ने मात्र 70 से अधिक लोगों को नोटिस जारी करते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन उसके बाद इन जिम्मेदारों ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों में आगामी कोई कार्ययोजना नहीं बनाई। जिसके तहत आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर नकेल कसी जा सके। इधर इंदौर नगर निगम को राजस्व का भी चुना लगाया जा रहा है लेकिन आत्मनिर्भर बनने के नगर निगम ऐसे करदाताओं को ही टारगेट कर रही है जो पहले से समय समय पर करो का भुगतान कर रहे हैं। 

विधानसभा राउ ,घर घर में हॉस्टल। 

इंदौर नगर निगम ने भवरकुआ,खंडवा रोड स्थित आवासीय मकानों को लेकर सख्ती नहीं दिखाई। जहां लगभग सभी आवासीय मकानों को लोगो ने हॉस्टल,पेइंग गेस्ट हॉस्टल बना रखा हैं। 

 

दो नंबर विधानसभा 

दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के विजय नगर एरिया में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। जहां लगभग प्रत्येक घर हॉस्टल बन चुका हैं। आवासीय उपयोग हेतु बनाए गए घरों को लोग हॉस्टल के रूप में उपयोग कर रहे हैं। बाहरी छात्र और छात्राओं से मुंह मांगा रुपया वसूला जा रहा हैं। 

खुद विधायक उठा चुके मामला।

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र पांच के विधायक महेन्द्र हार्डिया उक्त मामला विधानसभा तक में उठा चुके हैं। लेकिन इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों ने मात्र नोटिस जारी करते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया। जबकि विधानसभा पांच के महालक्ष्मी नगर,रिंग रोड, जैसे इलाकों में आवासीय मकानों को लोगो ने हॉस्टल बना रखा हैं।

रिंगरोड पर आवासीय भूखंड,लेकिन हो रहा व्यवसायिक उपयोग। 

इधर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के रिंग रोड पर इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 97 स्थित भूखंड इंदौर विकास प्राधिकरण ने आवासीय उपयोग हेतु आवंटित किए थें। लेकिन यहां इन भूखंडों पर व्यवसायिक उपयोग लगातार,बेखौफ जारी हैं। कई भूखंडों पर होटल,बार,रेस्टोरेंट तान दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!