Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

बुरे फंसे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,इंदौरी सफाईकर्मियों का फूटा आक्रोश,फूंका कांग्रेसी का पुतला,विवादित टिप्पणी करने से निगमकर्मी है नाराज।

0 510

बुरे फंसे उमंग सिंगार,सफाई मित्रों का किया अपमान,आक्रोशित निगम कर्मचारियों ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला,काली पट्टी बांधकर कर रहे काम।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर के भागीरथपुरा हादसे को लेकर राजनीति चरम पर हैं। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश सरकार,अधिकारियों की चुस्ती कोई काम आते दिख नहीं रही हैं। क्योंकि भागीरथपुरा में मौतों का बढ़ता आंकड़ा थमने का नाम नहीं के रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ उक्त हादसे के बाद पूरी कांग्रेस ने इंदौर में ही डेरा डाल रखा हैं। फिर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, सहित NSUI,युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने भी इस हादसे की आग में अपनी राजनीति चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। लेकिन अति उत्साह में राजनीतिक हथकंडे आजमा रहे कांग्रेसियों में से नेता प्रतिपक्ष अपने ही बयानों के चक्कर में बुरे फंस गए हैं। दरअसल उमंग ने वॉटर ऑडिट करने के दौरान जो बयानबाजी की। उससे नाराज सफाईकर्मी उमंग से खासे नाराज हो गए हैं।

और उन्होंने इसी आक्रोश के चलते उमंग सिंगार का पुतला तक फूंक दिया। इधर उक्त नाराजी को लेकर सफाईकर्मियों का कहना है कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इंदौर को लेकर दिए गए बयान में सभी सफाईकर्मियों की मेहनत, लगन,ईमानदारी से किए गए कार्यों का अपमान कर दिया। उमंग ने पिछले दिनों स्वच्छता सर्वे में आठ बार नंबर एक आए इंदौर को लेकर कहा था कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इंदौर प्रथम आता गया हैं। लिहाजा अब सफाई कर्मियों ने उमंग सिंगार से माफी की मांग की हैं। और उन्होंने उमंग सिंगार के विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कामकाज करना शुरू कर दिया हैं।

पूरी कांग्रेस ने इंदौर में डाला डेरा।

भागीरथपुरा हादसे के बाद से ही कांग्रेसियों ने इंदौर में डेरा डाला हुआ हैं। हर कोई कांग्रेसी उक्त मामले के चलते अपनी राजनीति चमकाने में लगा हुआ हैं। इधर सत्तारूढ़ नेताओं ने कांग्रेसियों को सीख तक दे डाली है कि ऐसे वक्त और इस तरह के मामले में कांग्रेसी राजनीति करने से बाज आए। क्योंकि यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि लोगों को राहत देने का हैं। लेकिन इसके उल्टे कांग्रेसी कहा मानने वाले हैं। रोजाना भागीरथपुरा हादसे को लेकर कांग्रेसी कोई न कोई नौटंकी करने पर आमदा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!