Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

गोवाकांड, इंदौर में प्रशासन हुआ अलर्ट,लेकिन शहर के ढाबे रेस्टोरेंट,चाय टपरियों पर बेखौफ घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग और भंडारण

0 561

गोवा गैसकांड,इंदौर के ढाबे,होटल रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर से काम। सस्ता होने की वजह से संचालक अधिक सिलेंडरों का भंडारण।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

गोवा गैसकांड के बाद इंदौर जिला प्रशासन सर्तक तो हो गया हैं। लेकिन इंदौर की सच्चाई यह है कि शहरभर में वैध अवैध चाट चौपाटी हो या फिर छोटी मोटी चाय रेस्टोरेंट दुकान। लगभग सभी स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग बैखौफ जारी हैं। इनमें वे छोटे और बड़े संचालक भी शामिल हैं। जो छोटी सी चाय की टपरी चलाते हैं। या फिर बड़े बड़े रेस्टोरेंट। वहां घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण आसानी से देखा जा सकता हैं। क्योंकि गैस एजेंसी संचालकों,डिलेवरी वाहन चालकों से उनकी तगड़ी सेटिंग की वजह से घरेलू गैस सिलेंडर ऐसे संचालकों को आसानी कर्मशियल गैस सिलेंडर की तुलना में काफी ज्यादा सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाते हैं। और इसी वजह से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण भी बेखौफ जारी हैं।

छोटे हो या बड़े संचालक आसानी और बेखौफ घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग।

शहरभर में जगह जगह चाट चौपाटी स्थापित हो गई हैं। शहर के हर कोने में ऐसी अवैध चौपाटी आसानी से देखी जा सकती हैं। लेकिन यहां उपयोग घरेलू गैस सिलेंडर का ही बेखौफ हो रहा हैं। जबकि व्यवसायिक गैस सिलेंडर केवल दिखावे के लिए ही उपयोग में लाया जाता हैं। घरेलू गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध होने की दशा में घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण भी आसानी से हो जाता हैं। लेकिन यह भंडारण किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।

दाम बढ़े लेकिन उपयोग घरेलू ही।

शहर की अलग अलग चाय की दुकान हो या फिर छोटे बड़े रेस्टोरेंट। वहां खाद्य पदार्थों के दाम पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा हो गए हैं। लेकिन नियम अनुसार व्यवसायिक गैस सिलेंडर की बजाय घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग जारी हैं। जबकि व्यवसायिक गैस सिलेंडर मात्र दिखावे के लिए ही रहता हैं।

संगठित गिरोह जिनमें लगभग सभी शामिल।

घरेलू गैस सिलेंडर ऐसे संचालकों को उपलब्ध करवाने में संगठित गिरोह काम करता है। जिनमें घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर डिलेवरी करने वाले और गैस एजेंसी संचालक तक शामिल हैं। इनमें खाद्य विभागीय अमले से जुड़े कुछ तथाकथित अधिकारी भी और जिम्मेदार भी शामिल हैं जो सिर्फ समय रहते कार्यवाही करते हुए मामले से इतिश्री कर लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!