आखिर किसकी शह पर चिंटू चौकसे है हवा में,पीसीसी चीफ पटवारी,सहित कांग्रेसियों ने साधी चुप्पी,तो इंदौरी कांग्रेसी ने कार्यवाही की उठाई मांग।
मामला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपशब्द करने का,
चिंटू को लेकर कांग्रेसियों ने साधी चुप्पी,लेकिन एक कांग्रेसी यादव ने खोल दिया मोर्चा। कार्यवाही की उठाई जा रही मांग।
✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
कांग्रेस में चिंटू और सुरजीत सिंह चढ्ढा का एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भूचाल मच गया हैं। लेकिन उक्त आग कांग्रेसियों के अंदर ही अंदर भभक रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कोई आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि दो दो पदों पर कब्जा जमाए चिंटू चौकसे के लेकर शहर का कोई भी कांग्रेसी चिंटू को लेकर नियुक्ति के बाद से ही खुश नहीं हैं। इधर बेसहारा कांग्रेसियों की चुप्पी के बीच शहर कांग्रेस के ही कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य जिम्मेदार नेताओं से चिंटू चौकसे और पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा को तलब करने के साथ ही चिंटू पर ठोस कार्यवाही की मांग उठा दी हैं। दरअसल देवेंद्र सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए उक्त पूरे घटनाक्रम को लेकर आपत्ति तो जताई ही हैं साथ ही साथ यादव ने पार्टी के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को लेकर चिंटू द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजी भी जताई हैं। यहीं नहीं देवेंद्र सिंह यादव ने चिंटू चौकसे की अनुशासनहीनता ठहराया हैं।

राहुल से लेकर पटवारी तक को शिकायत।
इधर ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद अब देवेंद्र सिंह यादव ने चिंटू चौकसे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। यादव ने राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे,जीतू पटवारी से चिंटू चौकसे पर कार्यवाही की मांग उठाई हैं।
आखिर किसकी शह पर चिंटू के इतने हौसले बुलंद
दो दो पदों पर कब्जा जमाए बैठे और कांग्रेसियों की आंखों की किरकिरी बने बैठे चिंटू चौकसे जिस तरह से पार्टी के बड़े नेताओं को कुछ समझ नहीं रहे हैं। उसे लेकर अब शहरभर में यह चर्चा विषय है कि आखिरकार चिंटू चौकसे के किसकी शह पर इतने हौसले बुलंद है कि वह अपने आगे किसी को कुछ समझते ही नहीं हैं जबकि अधिकांश कांग्रेसियों का दबी इंसान में कहना है कि उक्त पूरे घटनाक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ही चिंटू के मातहत है जिसकी वजह से चिंटू जरूरत से ज्यादा हवा में उड़ रहे हैं।