आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़,गुंडागर्दी और धर्म बदलने का दबाव, आरोपी समीर खान गिरफ्तार।
✍️प्रदीप ठाकुर ओंकारेश्वर
खंडवा में हॉस्टल में रहने वाली एक आदिवासी छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 19 साल की छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी समीर खान ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि समीर पिछले एक महीने से उसका पीछा कर रहा था। पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा था। ताकि वह उससे शादी कर सके। छात्रा की शिकायत पर मोघट रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरेराह आरोपी ने गुंडागर्दी और छेड़छाड़ की।

पीड़िता के अनुसार, वह आनंदनगर मेन रोड से जा रही थी। इस दौरान समीर खान बाइक से वहां पहुंचा। और उसने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया, और कहा कि वह तब उसका पीछा करना छोड़ेगा, जब वह हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बन जाएगी और उससे शादी कर लेगी। छात्रा ने समीर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया,जिसके बाद समीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दी।
एक महीने से कर रहा था परेशान
पीड़िता ने बताया कि समीर खान पिछले एक महीने से उसे परेशान कर रहा था। वह कॉलेज आते-जाते समय उसका पीछा करता था। उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। पहले तो समीर की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने सरेराह छेड़छाड़ की तो उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।
हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने कहा कि यह घटना निंदनीय है, और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर मोघट रोड पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट, छेड़छाड़ और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है