Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

भाजपा नगर कार्यकारिणी,नेताओं की आपसी खींचतान में दावेदार बने घनचक्कर,सबसे ज्यादा तीन और चार फंसा पेंच।

0 385

भाजपा नगर कार्यकारणी
नेताओं की आपसी खींचतान में दावेदार बने घनचक्कर,अटकी टीम सूची।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

भाजपा नगर कार्यकारणी की घोषणा श्राद्ध के पूर्व होने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते उक्त सूची फिलहाल अटक गई हैं। जो अब नवरात्रि के बाद ही जारी होने की संभावनाएं हैं। लिहाज़ा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते दावेदार घनचक्कर हो गए हैं। क्योंकि श्राद्ध पूर्व ही उक्त सूची जारी होने की बातें कही जा रही थी। मगर इंदौरी नेताओं में आपसी समन्वय नहीं होने के बाद टीम सुमित मिश्रा को अभी भी इंतजार करना पड़ सकता हैं।

दावेदार ज्यादा, जगह है कम।

इधर उक्त सूची को लेकर बताया जा रहा है कि नगर कार्यकारिणी में जगह हासिल करने के लिए शहर की पांच विधानसभाओं सहित अन्य ऐसे और कुछ नाम सामने आए हैं। जो नगर टीम में स्थान चाहते हैं। लिहाजा यह कहना गलत नहीं होगा कि एक अनार और हजार बीमार जैसे हालात नगर कार्यकारणी को लेकर बने हुए हैं।

इनमें फंसा पेंच।

नगर कार्यकारणी गठन को लेकर विधानसभा चार और तीन में सबसे ज्यादा उठापटक कायम हैं। क्योंकि उक्त विधानसभा चार में स्थानीय विधायक मालिनी गौड और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा दिए गए नामों को लेकर खींचतान है, तो तीन नंबर में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। क्योंकि एक तरफ विधायक गोलू शुक्ला के नाम तो पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के भी नाम शामिल है जिन्हें दोनों ही नेता नगर कार्यकारणी में शामिल देखना चाहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!