Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन,इंदौर नगर निगम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर मनाएगा विशेष सफाई पखवाड़ा।

0 263

प्रधानसेवक का जन्मदिन,इंदौर नगर निगम का 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विशेष सफाई-महापौर

इंदौर नगर निगम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करेगा। जिससे ई वेस्ट कचरे की शहरवासियों की परेशानी खत्म होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हैं। लिहाजा देशभर में भाजपा कार्यकर्ता,आम जनता और इंदौर नगर निगम भी यह अवसर को विशेष तौर पर मनाने जा रहा हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक नगर निगम विशेष सफाई अभियान शुरू कर रहा हैं। जिसमें ई वेस्ट कचरे से शहरवासियों को निजात मिल जाएगी। मेयर ने कहा कि अभी तक उक्त कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनता परेशान रहती थी। और उक्त ई वेस्ट कचरा कलेक्शन नहीं होने की स्थिति में जनता को मजबूरन यह कचरा कबाड़ में ही संभाल कर रखना होता था। लेकिन अब नगर निगम इस कचरे को संग्रहित करते हुए उससे आय अर्जित करते हुए एक नया इतिहास रचेंगी।

मै खुद परेशान, उम्मीद रहती है, ठीक हो जायेगा।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़े ही चुटकीले अंदाज में यह बात कही कि ई वेस्ट कचरा जिसमें पुराने मोबाइल,लैपटॉप,एयरफोन, मोबाइल चार्जर जैसे उपकरण संभाल लेते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कुछ न कुछ काम आयेंगे या फिर दुरुस्त हो जायेंगे। लेकिन मैं खुद भी इस तरह की सोचता रहता था। और ऐसा कचरा संभालकर रख लेता था। लेकिन अब इस समस्या से भी शहरवासी मुक्त हो जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!