Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

देपालपुर कांग्रेस मीटिंग,जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े का विरोध चरम पर,इधर मोतीसिंह पटेल टेलीकॉलर कम्पनियों की मदद से कांग्रेसियों को एक साल पहले का दे रहे निमंत्रण

0 362

कांग्रेसियों की कमी वाले माहौल में औपचारिकता,उसमें भी भूल। पूर्व विपणन संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल का अजब गजब रोबोकॉल। अगले बरस की बैठक की अभी से सूचना।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

20250913_161811

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े से इतने ज्यादा फुलाएं है कि देपालपुर विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग आगे और आगे बढ़ती जा रही हैं। इधर स्थानीय एक दो नेता है जो रस्म अदायगी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन इनकी इन औपचारिकताओं में भूल न हो ऐसा नहीं हो सकता हैं। दरअसल देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी स्थानीय नेताओं के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। लिहाजा पूर्व विपणन संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल को किसी शुभचिंतक ने रोबोट कॉल का ज्ञान दे डाला। जिसमें अब देपालपुर के नेताओं को टेलीकॉलर कम्पनियों के मार्फत बुलावा भेजा रहा हैं। लेकिन उक्त बेटमा रोड मालवा मैरिज गार्डन की मीटिंग का निमंत्रण पूर्व विपणन संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल एक वर्ष पूर्व का दे रहे हैं दरअसल वह लिए क्योंकि उनके रिकॉर्डेड मैसेज में जो तारीख 29 अगस्त बताई जा रही हैं। वो तो निकल चुकी हैं लिहाजा मोतीसिंह पटेल अब अगले वर्ष 29 अगस्त 2026 को मालवा मैरिज गार्डन में आयोजित जिलाध्यक्ष की मीटिंग का निमंत्रण दे रहे हैं यह कहा जाना गलत नहीं होगा।

कांग्रेसी नहीं उठा रहे फोन

जब से कांग्रेस में सृजन का विसर्जन हुआ हैं। उसके बाद से जिलाध्यक्ष बनाए गए विपिन वानखेड़े का कांग्रेसी खुलकर विरोध कर रहे हैं। तो साथ ही उन्होंने पार्टी,पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों से दूरियां बना ली हैं। लिहाज़ा ऐसे हालातों में 29 सितम्बर 2025 को बेटमा रोड स्थित मालवा मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक के लिए मोतीसिंह पटेल टेलीकॉलर कम्पनियों के मार्फत कांग्रेसियों को बुलावा दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!