नगर निगम संभला नहीं, अब शहर को चलाने की बड़ी बड़ी बात,कांग्रेसियों को अखर रहे चिंटू चौकसे के दो पद,दो कुर्सी एक व्यक्ति फार्मूला पहले से फैल!
कांग्रेसियों में बात नगर निगम संभल नहीं रहा और शहर कांग्रेस को संभालने की हो रही बात। मन ही मन चिंटू कोसने से भी नहीं आ रहे कांग्रेसी बाज।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
जब से पहले नेता प्रतिपक्ष और अब साथ ही साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर चिंटू चौकसे ने कब्जा जमाया हैं। लिहाजा अब गांधी भवन से निकलते ही कांग्रेसी शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की बातें सुनकर यह बात कहने से चुप रही रह पाते है नगर निगम संभला नहीं और माननीय शहर कांग्रेस को संभालने की बड़ी बड़ी बातें चिंटू चौकसे कहते फिर रहे हैं। लिहाजा कांग्रेसी भी गांधी भवन या नगर निगम या फिर चिंटू के सुखलिया स्थित दफ्तर जाते है और ऐसी बातें सुनकर ठहाके मारकर हंसने से रुक नहीं पाते हैं।
जीतू की मेहरबानी का नतीजा काम जीरो।

दरअसल इंदौर जिला अध्यक्ष हो या फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद दोनों ही पदाधिकारियों जिनमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े हो या फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे। दोनों पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुकम्पा से उन्हें यह पद मिला हैं। लिहाजा यह दोनों कुछ भी दावे जताएं लेकिन हकीकत सभी कांग्रेसियों को मालूम हैं।
दो दो पद फार्मूला पहले से ही इंदौर में फैल।

कांग्रेस में दो पद एक व्यक्ति वाला फार्मूला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भी चलाया था। लेकिन महिला पार्षद और शहर महिला कांग्रेस सोनाली मिमरोट के मामले में यह पार्टी का प्रयोग गलत साबित हुआ। क्योंकि अधिकांश महिला नेत्रियां घर बैठ गई हैं। उन्हें अब पार्टी के कामकाज से तक कोई लेना देना नहीं हैं। लिहाजा अब चिंटू चौकसे को दो दो मलाईदार पर देने के बाद कांग्रेसियों में गुस्सा भी उबल रहा हैं। और कांग्रेसियों को चिंटू चौकसे के मिले दो दो पद अखर रहे हैं। क्योंकि उनका कहना है कि दूसरे कांग्रेसी क्या मर गए है जो पार्टी एक ही व्यक्ति को इतनी जिम्मेदारियां देते हुए उपकृत कर रही हैं।