Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

मेरी पहली प्राथमिकता कांग्रेस को मजबूत करना,विरोधियों से विपिन वानखेड़े की अपील पार्टी में जताएं विरोध, न्यूज with तड़का से वानखेड़े की विशेष चर्चा,न चुनाव लड़ना न अपने पट्ठे को लड़वाना,तो कांग्रेसी पार्टी के निर्णय से क्यों ख़फ़ा।

0 345

न्यूज with tadka डॉट कॉम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े की खास बातचीत

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं वह आखिरी सांस तक निभाऊंगा,संगठन को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता,अब कोई विरोध कर रहा है तो पार्टी फोरम में जाएं,मुझे न चुनाव लड़ना न लड़वाना।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने न्यूज with tadka डॉट कॉम से चर्चा में अपने बेबाक इरादे,संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और आगे की कार्यशैली पर खुलकर बात की। दरअसल विपिन ने कहा कि उनका विरोध हो रहा है,जो कि उनकी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और नेताओं का अधिकार है। लेकिन ऐसे विरोध सार्वजनिक रूप की अपेक्षा पार्टी फोरम में किया जाना चाहिए। क्योंकि ऐसी गतिविधियों से खुद उन कांग्रेसियों और पार्टी दोनों की छवि जनता के सामने धूमिल होती हैं। वानखेड़े ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष पद पर इसीलिए काबिज किए गए है कि पार्टी और बड़े अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं को आगे करना चाहती हैं। ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान हो सके। शायद इसीलिए  इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेशभर में युवा चेहरों को ज्यादा महत्व दिया गया हैं। 

 

अनुभवी नेता मार्गदर्शन करेंगे,युवा उस कार्य को पूरा। 

विपिन वानखेड़े ने न्यूज with tadka डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि पार्टी में कई अनुभवी नेता है जो महारथ हासिल रखते हैं। चुकी पार्टी ने युवाओं को आगे रखा है तो यह युवा पदाधिकारी भी इन्हीं अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 

मै छोटा हु सबको मना लूंगा।

विपिन ने न्यूज with tadka डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि यह नाराजी हमारे कांग्रेस परिवार का विषय हैं। मै उम्र में सभी वरिष्ठ नेताओं से छोटा हूं लिहाजा मैं सभी से मिलकर सभी नेताओं को मना लूंगा। सभी कांग्रेसी एक परिवार हैं। मतभेद चलते रहते है लेकिन किसी में भी किसी के प्रति मनभेद नहीं हैं। 

मुझे न चुनाव लड़ना न लड़वाना। 

विपिन वानखेड़े ने कहा कि यह मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं। मै उसी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करूंगा। मुझे न कोई चुनाव लड़ना है न किसी मेरे समर्थक को चुनाव लड़वाना। मेरी पहली और आखिरी प्राथमिकता होगी कांग्रेस मजबूत हो और जनता में दोबारा अपना विश्वास कायम कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!