बागड़ी की भाजपा तय! अटकलें शुरू, कांग्रेसियों को नहीं पच रहे,चिंटू-विपिन क्या इंदौर में भी जलेगा पटवारी पुतला!
बागड़ी की बीजेपी तय ? अटकलें हुई शुरू। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बयान जारी कर बागड़ी का किया समर्थन।
✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अभी कुर्सी भी नहीं संभाली है वहीं दूसरी और उस पद की दावेदारी कर रहे कांग्रेसी मन ही मन आग बबूला हो रहे हैं। दरअसल, वह इसलिए क्योंकि जिस तरह से जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे को शहर और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े को बनवाया हैं। उसके बाद कांग्रेसी मन ही मन आग में उबल रहे हैं। हालांकि इतना गुस्सा होने के बावजूद कांग्रेस अन्य शहरों की तरह सड़कों पर तो नहीं आ रहे हैं। लेकिन इन में से ही एक दावेदार फ़ुलछाप अरविंद बागड़ी की भाजपा जाने के कयास,अटकलें तेज हो गई हैं।इधर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा उन्हें दिए गए बयान के बाद ऐसी बातों ने ज़ोर पकड़ लिया हैं।
नगर अध्यक्ष ने बताया सनातन का अपमान।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने चिंटू चौकसे की नियुक्ति पर तंज कसते हुए और अरविंद बागड़ी को सहारा देते हुए उन्हें सनातनी कांग्रेसी बतलाया हैं। और इसी वजह से कांग्रेस द्वारा बागड़ी को नहीं चुने जाने का कांग्रेस को नगर अध्यक्ष मिश्रा ने ताना मारा।
