Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

फूलछाप बागड़ी का विरोध चरम पर,नाराज नेताओं की लंबी सूची तैयार,विधि विधान से छोड़ेंगे पार्टी MPCC-AICC दफ्तर के बाहर लगाएंगे प्रदर्शनी,खोलेंगे जीतू पटवारी की पोल।

0 795

फूलछाप बागड़ी का विरोध चरम पर,लंबी सूची तैयार,कांग्रेसियों का कहना अगर शहर अध्यक्ष में हुआ हेरफेर,तो विधि विधान से छोड़ेगे पार्टी।

भोपाल कांग्रेस कार्यालय से लेकर दिल्ली AICC दफ्तर के बाहर लगाएंगे बागड़ी के कारनामों की प्रदर्शनी।

✍🏻 अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

जैसे ही फ़ुलछाप नेता अरविंद बागड़ी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की सरसराहट शुरू हुई। उसके बाद मानो कांग्रेस को लंबा समय देने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं की लंबी लिस्ट बननी शुरू हो गई हैं। जो बागड़ी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी से लेकर अब कयास तक से आग बबूला हो रहे हैं। दरअसल कांग्रेसियों का कहना है कि क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से बागड़ी की इतनी गहरी यारी हो गई कि उन्हें ईमानदार,पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं के चेहरे तक याद नहीं आ रहे हैं। जबकि जीतू पटवारी द्वारा बागड़ी का समर्थन करने पर अब खुद कांग्रेसी ही यह बात बार बार दोहरा रहे है कि अगर जीतू पटवारी ने ऐसा किया तो फिर कांग्रेस भी जावरा कंपाउंड से ही संचालित होना माना जा रहा हैं।

लगाएंगे नाराज कांग्रेसी प्रदर्शनी

चर्चा में बागड़ी से नाराज कांग्रेसियों की माने तो वह पार्टी पूरे विधि विधान से छोड़ेगे। या फिर त्याग करेंगे। क्योंकि कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लेकर दिल्ली स्थित AICC दफ्तर के बाहर बागड़ी जीतू की गहरी यारी की प्रदर्शनी लगाने वाले हैं। जिसमें कांग्रेसी बागड़ी के काले चिट्ठे उजागर करेंगे तो साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फ़ुलछाप को कैसे मिला साथ भी कांग्रेसी जगजाहिर करने का मन बना चुके।

तो कार्यालय चलेगा जावरा कंपाउंड से
इधर बागड़ी से नाराज़ कांग्रेसियों का कहना है कि अगर पार्टी ने तमाम तमाशों जैसे सृजन अभियान करने के बावजूद भी फ़ुलछाप नेता बागड़ी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया तो फिर पार्टी कार्यालय गांधी भवन की बजाय अब जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय से चलाए जाने तक की बातें कांग्रेसी कर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!