बाणगंगा पुलिस का क्षेत्र के पूर्व बदमाशों को येलो सिग्नल,रेड हुआ तो खैर नहीं।
अपराधियों को याद दिलाया अपराध किया तो फिर अच्छा नहीं होगा।

इंदौर।शहर की बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र के बदमाशों को येलो नोटिस जारी करते हुए यह चेतावनी दे दी है कि अब अपराध किया तो खैर नहीं होगी। अगर यह नोटिस का रंग लाल हुआ तो फिर पुलिस तैयार हैं। दरअसल आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की पुलिस क्षेत्र के बदमाशों को थाने तलब करते हुए उन्हें गांधीगिरी और आम जीवन जीने की सिख दे रही हैं। यही नहीं क्षेत्र के बदमाशों को शहर की पुलिस बॉन्ड ओवर भी कर रही है।
येलो नोटिस यानी जेल जाना होगा।
पुलिस के मुख्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शहर के लिस्टेड बदमाशों को नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी है। अगर इसके बाद भी कोई अपराध में लिप्त पाया जाता है तो उसकी खैर नहीं हैं। और उसे जेल भेज दिया जाएगा।