Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के रक्षाबंधन आयोजन में शामिल विरोधी नेता,एक नंबर भाजपा में एकजुटता की चल रही बयार।

0 479

विजयवर्गीय के रक्षाबंधन आयोजन में शामिल विरोधी नेता,एक नंबर में भाजपाइयों की एकजुटता।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में रक्षाबंधन का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों महिलाए तो शामिल हुई। लेकिन नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उक्त आयोजन में कुछ ऐसे चेहरे भी देखने में आए जो एक समय विजयवर्गीय के घोर विरोधियों में गिने जाते थे। जिनमें पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य प्रमुख हैं। जिन्हें देखकर विजयवर्गीय से जुड़े भाजपा नेता भी हतप्रभ थे। इधर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू है कि अब एक नंबर के तमाम भाजपाई नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पद और प्रभाव के चलते अब एक जाजम पर आ रहे हैं।

खुद ही है लुपलाइन में, शामिल होना मजबूरी।

इधर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बताया जा रहा है कि यह तीनों ही नेता एक समय पर एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी जता चुके हैं लेकिन विजयवर्गीय के आगे किसी की नहीं चली। लिहाजा अब यह तीनों ही नेता जो कि लूप लाइन में चल रहे हैं। विजयवर्गीय के इस आयोजन में शामिल हो गए।

पूर्व महापौर,पूर्व विधायक खुला कर चुके है विरोध।

इसके पूर्व जब उमा शशि शर्मा महापौर हुआ करती थी। उस दौरान उन्होंने विजयवर्गीय खेमे से दूरियां बना ली थी। और तो और विजयवर्गीय का खुलकर विरोध तक दर्ज किया था। ऐसे ही हालात पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के थे क्योंकि जब वह विधायक थे उस दौरान उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नजदीकियां कभी मंजूर नहीं की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!