Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

न्यूज WITH तड़का की ख़बर का असर, ओंकारेश्वर में सुधरा पार्किंग का ढर्रा,बैठी अवैध वसूली पर जांच।

0 826

न्यूज WITH तड़का खबर का असर,
ओंकारेश्वर में सुधरा पार्किंग व्यवस्था का ढर्रा,अब जांच भी संभव,आगे देखिए होता हैं क्या!

✍️ प्रदीप ठाकुर ।
ओंकारेश्वर में सुधरी पार्किंग व्यवस्था, अव्यवस्था पर प्रशासन ने कसा शिकंजा।

ओंकारेश्वर (खंडवा)।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पार्किंग से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर न्यूज WITH तड़का और फिर उसके बाद सोशल मिडिया पर उठे सवाल के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते ओंकारेश्वर प्रशासन हरकत में आया। अब पार्किंग व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।
पूर्व में पार्किंग ठेकेदार द्वारा अनुबंध का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से शुल्क वसूला जा रहा था। पर्चियों में न तो निर्धारित शुल्क का पालन हो रहा था। न ही वाहन क्रमांक, चालक का नाम और कर्मचारी के हस्ताक्षर दर्ज किए जा रहे थे। साथ ही कर्मचारियों का व्यवहार भी तीर्थ यात्रियों के प्रति असम्मानजनक बताया गया। लेकिन अब पार्किंग घोटाले के सुधरे ढर्रे के बाद जांच के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं। क्योंकि पूरा मामला न्यूज WITH तड़का के खुलासे बाद अब इंदौर तक मामला पहुंचने के बाद उक्त अवैध पार्किंग वसूली मामले में जांच के आसार बताए जा रहे हैं। फिलहाल बताया जाता हैं कि उक्त मामले इंदौर संभाग कमिश्नर भी स्थानीय अधिकारियों से बात कर चुके हैं। खैर इस पूरे मामले में स्थानीय अधिकारियों जिनमें खंडवा कलेक्टर ने उक्त सख्ती की हैं। इसके अलावा प्रमुख रूप से इन गड़बड़ियों के विरुद्ध वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हरभजन सिंह भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसके बाद तीव्र जन आक्रोश पनपा और प्रशासन को जांच तक के निर्देश देने पड़े हैं।
प्रशासनिक जांच और निर्देशों के बाद व्यवस्था में बदलाव देखने को मिला है। अब – ठेका कर्मचारी अनुबंधित स्थानों पर ही शुल्क वसूल रहे हैं। पर्चियों में निर्धारित शुल्क, वाहन विवरण और हस्ताक्षर अंकित किए जा रहे हैं। यह न्यूज WITH तड़का की खबर का ही असर है कि जिम्मेदार जागे और आम जनता को मिल गई राहत। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!