Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

ओंकारेश्वर,मुख्यमंत्री के आदेशों का उड़ रहा मखौल,सैकड़ों स्कूली बच्चे घर बैठने को मजबूर

0 684

  मुख्यमंत्री के आदेश हुए हवा,ओंकारेश्वर स्थित स्कूल मार्ग पर अवैध मांस दुकानें,आवारा कुत्तों का आतंक,दहशत में स्कूली बच्चे।

ओंकारेश्वर।
ग्राम कोठी के स्कूली बच्चे पिछले कई दिनों से खौफजदा हैं। और इसी खौफ के चलते बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे हैं। क्योंकि खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आदेशों की उक्त स्कूल मार्ग पर बेखौफ धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दरअसल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आदेश दिया था कि खुले में मांस का व्यापार करना प्रतिबंधित हैं। लेकिन ग्राम कोठी स्थित स्कूल मार्ग पर रोजाना धड़ाधड़ अवैध मांस की दुकानों खुलती जा रही हैं। मांस दुकान संचालक खुले में मांस की बिक्री करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते उक्त मार्ग पर सैकड़ों आवारा श्वान लगातार देखे जा सकते हैं। जो कि अवैध मांस दुकानों से फेंके जा रहे मांस के टुकड़ों की फिराक में रहते हैं। इधर इस बीच कोई स्कूली बच्चा आ जाए तो यह आवारा कुत्ते बच्चों पर हमला कर देते हैं। लिहाजा अब इस डर की वजह से स्कूली बच्चे स्कूल जाने से ही कतरा रहे हैं।

सरपंच का कहना प्रशासन बना मूकदर्शक।

चर्चा में ग्राम कोठी के सरपंच कमल डाबर ने कहा कि स्कूली बच्चों की उक्त समस्या से जानकार भी प्रशासन अनजान बना हुआ हैं। खुले में मांस बेचने वालों की वजह से खूंखार श्वान की संख्या बढ़ती जा रही हैं। जो कि बच्चों पर आए दिन हमला करते रहते हैं। सरपंच कमल डाबर ने कहा कि खुले में मांस बेचने वाले खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आदेशों का भी मखौल उड़ा रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!