Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

जिला कांग्रेस अध्यक्ष,सदाशिव की रिपीट होने की जुगत,तो मुकाबला रीना और मोतीसिंह के बीच

0 244

मामला इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का,

सदाशिव की पूरी ताकत रिपीट हो जाएं,इधर मुकाबला रीना बौरासी और मोतीसिंह के बीच।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर घमासान जारी हैं। दावेदार अलग अलग कयासों के बीच अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष रहे सदाशिव यादव भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दम पर वापस रिपीट होने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। लेकिन जिलाध्यक्ष के लिए मुकाबला मोतीसिंह पटेल और रीना बौरासी के बीच माना जा रहा हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के लिए रीना बौरासी बाजी मार गई हैं। और इस बार कांग्रेस इंदौर जिले के लिए महिला अध्यक्ष पर अपना दांव लगा सकती हैं। हालांकि होगा क्या यह जल्द ही साफ होने वाला हैं। बताया जाता है कि पार्टी अब एकसाथ सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा करने वाली हैं।

जातिगत समीकरण आ रहे हैं आड़े।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर जातिगत समीकरण आड़े आ रहे हैं। क्योंकि पार्टी का एक धड़ा मोतीसिंह के साथ है तो वहीं दूसरी तरफ रीना बौरासी को लेकर कई कांग्रेसी उम्मीद लगा रहे है कि इस बार पार्टी शहर में या जिले में महिला अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगी ही। जिसमें रीना बौरासी सभी उम्मीदों पर खरी उतर रही हैं। लिहाजा कहा जा सकता है कि रीना ही अगली जिलाध्यक्ष होगी।

सदाशिव का कार्यकाल कोई खास नहीं।

इधर सदाशिव यादव के कार्यकाल की बात की जाए तो उनके कार्यकाल में पार्टी ने कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं की। बल्कि ग्रामीण सीटे भी कांग्रेस हार गई हैं। जिनमें देपालपुर,सांवेर, महू प्रमुख हैं। लिहाजा सदाशिव यादव के वापस रिपीट होने की संभावनाएं काफी कम है। क्योंकि यादव पर कई बार आरोप भी लग चुके हैं। सदाशिव यादव महू और जीतू पटवारी के ईद गिर्द ही घूमते रहे। लेकिन उन्होंने जिलाध्यक्ष रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कोई खास कार्य और उपलब्धि कांग्रेस को नहीं दिलवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!