घर में दे रहे किसी को काम,एक बार पुलिस को कर ले याद,काम मांगकर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्त में।
घर में काम मांगने के बहाने चोरी की वारदात को देती थी अंजाम, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तार।

इंदौर। हीरानगर पुलिस ने दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। जो क्षेत्र में बर्तन झाड़ू पोछा का काम मांगने के बहाने घर की गृहणियों को अपना शिकार बनाते हुए घर साफ कर देती थी। दरअसल हीरानगर क्षेत्र की फरियादी महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि उनके घर की अलमारी में रखा मंगलसूत्र,सोने की अंगूठी,चेन,कान के टॉप्स,और नकदी 23 जून को गायब हो गए हैं। उक्त फरियादी महिला ने बताया कि पति के घर से ड्यूटी पर चले जाने के बाद दो अज्ञात महिलाएं आई थी। और काम की मांग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ही उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। लिहाजा हीरानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए इसे विवेचना में लिया तो दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में क्षेत्र में घूमती पाई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फिलहाल दोनों ही महिलाएं फिलहाल हीरानगर पुलिस के हत्थे चढ़ गई। और उन्होंने अपना नाम सोनम उर्फ सोना कुमावत उम्र 21 साल निवासी स्कीम 78 लसुड़िया और दूसरी महिला ने अपना नाम प्रीति बैरवा उम्र 25 साल निवासी चितावद बताया हैं। हीरानगर पुलिस ने उक्त दोनों ही महिलाओं से चोरी किया सारा सामान बरामद कर दिया हैं। और फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही हैं।