महापौर पुष्यमित्र भार्गव की दूरदर्शिता,विकास के पथ पर इंदौर, मेनलेस फायर फाइटर सिस्टम,तो अब कर भुगतानों पर मिलेगा एक ही आईडी
महापौर के दो नवाचार,शहर कर रहा विकास,आधुनिक MEN लैस फायर फाइटर सिस्टम,
और अब संपत्तिकर,जलकर और कचरा प्रबंधन का एक ही आईडी।
इंदौर।
महापौर पुष्य मित्र भार्गव शहर को आगे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं एक शिक्षित, समझदार,युवा और सबसे अहम आगे कि सोच रखने वाले मेयर यानी प्रथम नागरिक की वह बखूबी भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल वह इसलिए कि कितने ही महापौर आए और बदल गए लेकिन शहर की नब्ज और उसकी तकलीफ को पुष्यमित्र भार्गव ने समझा हैं। वह इसलिए क्योंकि एक समय था जब शहर के विजय नगर क्षेत्र में कई लोग एक भयावह अग्निकांड में जिंदा जल रहे और आखिरकार जल मरे थे। उस वक्त फायर फाइटर सिस्टम तो हुआ करता था। लेकिन जिन गलियों में यह मकान था, वहां फायर फाइटर ले जाने में कर्मचारियों को पसीने छूट गए थे। जिसकी वजह से काफी नुकसान भी हुआ था।

लेकिन अब मेयर की दूरदर्शिता से हुआ मुमकिन।
विजय नगर क्षेत्र और शहर के कई ऐसे इलाकों जहां दमकल गाड़िया जा नहीं पाती थी। उन इलाकों के लिए अब इंदौर नगर निगम पूरी तरह तैयार हो गया है। क्योंकि रोबोटिक्स प्रणाली की वजह से अब मानव रहित फायर फाइटर सिस्टम की सौगात इंदौर की मिल चुकी हैं। जो संकीर्ण से पतली गलियों में 80 फीट ऊपर तक पानी बरसा सकता हैं। इससे अब बहुमंजिला में होने वाले अग्निकांडो में भी बहुत राहत मिलेगी।
दूसरी सौगात यह
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों की परेशानियों को देखते हुए अब संपत्ति कर और जलकर और कचरा प्रबंधन का सिर्फ एक आईडी बनाए जाने की शुरुआत भी कर दी हैं पहले शहरवासियों को इसकी वजह से काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मगर अब शहर की जनता को इससे राहत मिल गई हैं। इसकी वजह से अब नल कर चोरी तो रुकेगी ही। साथ ही जनता को झिक झिक से निजात मिलेगा।